बीसीसीआई की 89वीं एनुअल जनरल मीटिंग 24 दिसंबर को

आईपीएल की दो नई टीमों को लेकर चर्चा संभव

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की 89वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) 24 दिसंबर को होनी है। बीसीसीआई सेक्रेटरी ने सभी स्टेट बॉडीज को कहा है कि जल्द ही मीटिंग का वेन्यू भी शेयर कर दिया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो नई टीमों और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने को लेकर इस मीटिंग में चर्चा होनी है।

मीटिंग 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से होनी है। 88वीं एजीएम 1 दिसंबर 2019 को हुई थी। आईपीएल का 13वां सीजन इस साल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। अभी तक आईपीएल में आठ टीमें खेलती हैं। आईपीएल के अगले सीजन से 10 टीमें खेलती नजर आ सकती हैं। इसका मतलब दो नई फ्रेंचाइजी टीमें आईपीएल से जुड़ सकती हैं। एजीएम में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को लेकर बीसीसीआई हरी झंडी भी दे सकता है।

Back to top button