MP में पिकअप वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर होने से चार लोगों की हुई मौत

मध्य प्रदेश में मंडला में गुरुवार को सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां, मध्य प्रदेश के मंडला में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जबलपुर रोड पर एक पिकअप वाहन और एक मिनी ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में गुरुवार को चार लोगों की मौत हो गई। मंडला एसपी दीपक शुक्ला ने पुष्टि की है कि पिकअप वाहन में यात्रा कर रहे तीन लोगों और ट्रक में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की दुर्घटना में जान चली गई है। पुलिस दुर्घटना स्थल पर मौजूद है। फिलहाल, मामले में अधिक जानकारी के इंतजार किया जा रहा है।

Back to top button