एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में आई गिरावट

सोने के भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के हाजिर भाव में 31 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने का भाव इस गिरावट के साथ 49,916 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में सोना 49,947 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

Back to top button