भयावह: पिछले सात महीनों में कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में 590,000 लोग अपनी जान गंवा चुके

कोरोना महामारी को लेकर लोगों में उम्मीद थी कि वक्त के साथ-साथ प्रकोप में कमी आएगी और केसों की संख्या कम होती जाएगी. लेकिन हो रहा है इसका उल्टा. कोरोना वक्त के साथ-साथ और भी तेजी से फैलता जा रहा है.

रॉयटर्स टैली के मुताबिक शुक्रवार को विश्व में कोरोना मामलों की कुल संख्या 14 करोड़ को पार कर गई है. इतना ही नहीं महज 100 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड एक मिलियन यानी कि दस लाख केस आए हैं.

कोरोना का पहला केस चीन में जनवरी के शुरुआती दिनों में आया था. उसके बाद अगले तीन महीनों में कोरोना मामलों की संख्या दस लाख पर पहुंची थी. लेकिन कोरोना केसों की संख्या 13 करोड़ से 14 करोड़ पहुंचने में मात्र चार दिन लगे हैं. 13 जुलाई को विश्व में कोरोना की कुल संख्या 13 करोड़ थी लेकिन 17 को यह 14 करोड़ को पार कर गई है.

अमेरिका में 36 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. इसके बावजूद प्रत्येक दिन यहां पर कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं. गुरुवार को यहां पर रिकॉर्ड 77,000 मामले सामने आए हैं. जबकि स्वीडन में महामारी की शुरुआत से अब तक 77,281 मामले सामने आ चुके हैं.

Back to top button