हेलीकॉप्टर हादसों का उत्तराखंड कनेक्शन

शुक्रवार को जोशीमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने पूरी देवभूमि को झकझोर कर रख दिया. ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर चमोली जिले के जोशीमठ में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी, करीब एक घंटे बाद बारिश और बादलों से घिरे मौसम के बीच ये हादसा हुआ. आपको बता दें कि 2017 से चारधाम यात्रा मार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहे हेलीकॉप्टरों के अब तक कम से कम पांच बड़े हादसे हो चुके हैं.

10 जून, 2017: केस्त्रेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित अगस्ता एडब्ल्यू119 एमके2 (VT-NRK) हेलीकॉप्टर चारधाम यात्रा मार्ग पर बद्रीनाथ-हरिद्वार सेक्टर में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद बद्रीनाथ हेलीपैड के पास ढलान वाली जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान रखरखाव से जुड़े एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि दो पायलटों को मामूली चोटें आईं. गनीमत ये रही कि हेलीकॉप्टर में सवार पांच श्रद्धालु सुरक्षित बच गए.

18 अक्टूबर, 2022: आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-RPN) हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए यात्री शटल सेवा के तहत उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद गरुड़ चट्टी में पहाड़ी की चोटी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पायलट और 6 यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी.

8 मई, 2025: एयरो ट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-OXF) हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास चारधाम यात्री सेवा के दौरान एक गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गया. पायलट ने हाईवे की ओर उतरने की कोशिश की, तभी हेलीकॉप्टर का मेन रोटर ऊपर से गुजर रही फाइबर ऑप्टिक केबल से टकरा गया. हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

15 जून, 2025: आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-BKA) हेलीकॉप्टर केदारनाथ-गुप्तकाशी यात्री शटल सेवा के दौरान रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घाटी से बाहर निकलते समय हेलीकॉप्टर घने बादलों और कम विजिबिलिटी की वजह से पहाड़ी से टकरा गया. हादसे में पायलट, पांच यात्रियों और एक नवजात समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई.

Back to top button