52 साल पहले धर्मेंद्र ने तुड़वाई थी Hema Malini और जितेंद्र की शादी

जब हम बड़े पर्दे पर लव ट्रायंगल देखते हैं तो काफी कश्मकश में रहते हैं आखिर में कौन दो लोग साथ में होंगे और इसे अकेला रहना पड़ेगा। ऐसी ही एक कहानी है धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की।

दरअसल 52 साल पहले बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी अपने जमाने के मशहूर अभिनेता जितेंद्र से शादी करने वाली थीं लेकिन आखिरी वक्त पर धर्मेंद्र वहां पहुंचे और वो शादी तुड़वा दी।

जब जितेंद्र से शादी करने वाली थीं हेमा मालिनी
70 के दशक की बात है। हेमा मालिनी (Hema Malini) अपनी खूबसूरती और अभिनय से पूरे देश के दिलों पर राज कर रही थीं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी, और उन्हीं में से एक थे जितेंद्र (Jeetendra)। जितेंद्र, हेमा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके थे और मन ही मन उन्हें पसंद भी करते थे। वहीं, दूसरी तरफ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का प्यार भी परवान चढ़ रहा था।

हेमा के परिवार को पसंद नहीं थे धर्मेंद्र
लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब हेमा मालिनी के परिवार ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ उनके रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। हेमा के माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी का घर किसी ऐसे इंसान के साथ बसे जो शादीशुदा न हो। हेमा के पिता ने जितेंद्र के परिवार से बात की और जितेंद्र का परिवार भी इस रिश्ते के लिए तुरंत तैयार हो गया।

हेमा मालिनी अपने माता-पिता की बात टाल नहीं पा रही थीं। परिवार के दबाव में आकर उन्होंने जितेंद्र से शादी करने के लिए हां कह दी। शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने का फैसला किया गया और वे मद्रास में शादी होना तय हुई।

शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। दोनों परिवार चेन्नई पहुंच चुके थे। मंडप सज चुका था, पंडित जी आ चुके थे और विवाह के मंत्र पढ़े जाने ही वाले थे। शादी के जोड़े में सजी हेमा मालिनी और जितेंद्र मंडप में बैठने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस बात की भनक मुंबई में मौजूद धर्मेंद्र को लग गई।

जब धर्मेंद्र ने तुड़वाई हेमा और जितेंद्र की शादी
जैसे ही धर्मेंद्र को पता चला कि हेमा और जितेंद्र मद्रास में शादी कर रहे हैं, वह बिना कोई देरी किए चेन्नई की फ्लाइट पकड़कर वहां पहुंच गए। धर्मेंद्र ने सीधे हेमा मालिनी से बात करने की जिद की। हेमा के पिता बेहद गुस्से में आ गए और उन्होंने धर्मेंद्र से कहा कि वे यहां से चले जाएं, लेकिन धर्मेंद्र अपनी बात पर अड़े रहे।

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से कहा कि वे ये शादी करके एक बड़ी भूल कर रही हैं इसके बाद हेमा मालिनी ने कह दिया कि उन्हें सोचने के लिए कुछ वक्त चाहिए। बस फिर क्या था जितेंद्र के घरवालों को उनकी ये बात पसंद नहीं आई और वे तुरंत वहां से चले गए।

धर्मेंद्र-हेमा की लव स्टोरी
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी और ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र पहली बार 1970 में फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर मिले थे और बाद में उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी मशहूर फिल्मों में एक साथ काम किया।

धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से 1954 में हो चुकी थी, और उनके चार बच्चे सनी, बॉबी, अजीता और विजेता थे। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को कानूनी रूप से तलाक नहीं दिया था।

6 सालों बाद धर्मेंद्र-हेमा मालिनी ने की शादी
इस घटना के बाद कुछ वक्त तक हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1980 में शादी कर ली। वहीं दूसरी ओर, जितेंद्र ने भी शोभा कपूर के साथ अपना घर बसाया। इस कपल की दो बेटियां हैं – ईशा देओल और अहाना देओल। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 की उम्र में हुआ।

Back to top button