चमोली सुरंग हादसा: भूस्खलन के दौरान टनल फंसे 22 श्रमिकों में से दस की मौत

चमोली पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी था। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज मंगलवार को लापता दो श्रमिकों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। शवों को जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा दे गया।

विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। अभियान के साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

आज सुरंग से जो शव पहले मिला, उसकी शिनाख्त लुकास टोपनो (31) पुत्र बोयसा टोपनो निवासी ग्राम सीमरटोली, पोस्ट कामरा, जिला खूंटी, झारखंड के रूप में हुई है। हादसे के वक्त सुरंग में 22 श्रमिकों थे, जिनमें से 12 को बाहर निकाला लिया गया, जबकि आठ श्रमिकों की मौत हो चुकी थी और दो लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी था। आज लापता दो श्रमिकों के शव भी बरामद कर लिए गए।

Back to top button