4341 दिन बाद कार्डिफ में खेलेगी टीम इंडिया, सिर्फ RoKo को है यहां का अनुभव

इंग्‍लैंड के खिलाफ जीत के साथ वनडे सीरीज का आगाज करने वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले के लिए कार्डिफ पहुंच चुकी है। सीरीज का दूसरा वनडे आज सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच शाम 5:30 बजे शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा जमाना चाहेगी।

12 साल से नहीं खेला मैच

भारतीय टीम 4341 दिन बाद कार्डिफ में खेलने उतरेगी। टीम इंडिया ने 12 साल से इस मैदान पर कोई वनडे मैच नहीं खेला है। आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली टीम 27 अगस्‍त 2014 को इस ग्राउंड पर उतरी थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा उस टीम का हिस्‍सा थे। ऐसे में अन्‍य भारतीय प्‍लेयर पहली बार इस मैदान पर उतरेंगे।

भारत ने जीते 3 वनडे

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो यह अच्‍छा है। 2011 से 2014 तक टीम इंडिया ने इस मैदान पर 4 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 3 मैच में जीत मिली है। वहीं 1 मुकाबले में हार का मुंह भी देखना पड़ा है।
भारत और इंग्‍लैंड के बीच इस ग्राउंड पर 2 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान दोनों टीमों के हिस्‍से में 1-1 जीत आई। साथ ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को भी इस वेन्‍यू पर वनडे में धूल चटाई है।

कार्डिफ में भारत ने खेले 4 वनडे
16 सितंबर 2011: इंग्‍लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया।
6 जून 2013: भारत ने साउथ अफ्रीका को 26 रन से रौंदा।
20 जून 2013: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से परास्‍त किया।
27 अगस्‍त 2014: भारत ने इंग्‍लैंड को 133 रन से शिकस्‍त दी।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन।

Back to top button