NEET एग्जाम रद होने का सदमा: गोवा के स्टूडेंट ने की खुदकुशी

गोवा के कर्टोरिम में रहने वाले एक 17 साल के छात्र ने बुधवार को अपने घर पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, वह NEET परीक्षा रद होने से परेशान था, जिसे पेपर लीक विवाद के बाद रद कर दिया गया था। यह किशोर मार्गो के एक हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था।

वहीं, आत्महत्या करने से पहले उसने एक नोट लिखा था। जिसमें उसने लिखा है कि, वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता। उसके पिता, जो एक रेलवे गार्ड हैं, जब वह घर लौटे तो उन्हें उसका शव मिला। घटना से पहले उसकी मां और बहन अपने पैतृक गांव चली गई थीं। मूल रूप से यह परिवार बेंगलुरु के रहने वाले है।

घर के अंदर किशोर ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, किशोर ने घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मैना-कर्टोरिम पुलिस स्टेशन ने इस मामले को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है, और शव को दक्षिण गोवा जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मैना-कर्टोरिम के पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नाइक ने कहा, “हम आगे की जांच कर रहे हैं।”

Back to top button