Petrol Diesel और LPG की बढ़ती कीमतों पर बड़ी खबर, सरकारी कंपनी ने कर दिया क्लियर

इस समय वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का कारण मिडिल ईस्ट संघर्ष है। दरअसल, पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपना कब्जा जमाया था। लेकिन बाहर से अब अमेरिका ने नाकाबंदी कर रखी है।

ईरान भी अपना तेल निर्यात नहीं कर पा रहा है। और UAE करीब 60 साल बाद OPEC से बाहर निकल गया। इन सबके बीच भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई। 1 मई को Commercial LPG Cylinder की कीमतों में ₹993 की बढ़ोतरी की गई।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम ₹261 तक बढ़ा दिए गए। 1 मई को सूत्रों के हवाले से खबर यह भी चली की भारत में अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं। इन सबके बीच सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने प्रेस रिलीज करके इस बात को क्लियर कर दिया कि दाम बढ़ेंगे या नहीं। आइए जानते हैं कि सरकारी तेल कंपनी ने क्या कहा?

पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम पर क्या बोली HP
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रेस रिलीज में कहा, “पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG (14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर) की खुदरा कीमतें अपरिवर्तित रही हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी से पूरी तरह से बचाया जा सका है।”

यानी अभी न तो पेट्रोल की कीमत बढ़ाई गई है और ना ही डीजल की। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा नहीं किया गया है।

HP ने कहा, “उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के तहत, आम जनता को प्रभावित करने वाले मुख्य ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एयरलाइनों के लिए ATF की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। PDS केरोसिन की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुल मिलाकर, लगभग 80% पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

प्रमुख शहरों में क्या है Petrol Diesel की कीमत?
2 मई, 2026 को पूरे भारत में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल की कीमतें (Diesel Price Today) पिछले दिन के मुकाबले अपरिवर्तित रहीं। पूरे भारत में, पेट्रोल की कीमतें अभी लगभग 82 रुपये से 109 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं, जबकि डीजल की कीमतें लगभग 78 रुपये से 97 रुपये प्रति लीटर के बीच अलग-अलग हैं। यह कीमतों में अंतर राज्यों के अपने टैक्स और क्षेत्रीय कारकों पर निर्भर करता है।

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
मुंबई: पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.84, डीजल ₹92.39
पटना: पेट्रोल ₹105.42, डीजल ₹91.67
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹107.48, डीजल ₹96.48
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

Back to top button