4000 करोड़ की Ramayana के विजुअल को टक्कर दे रहे ‘कृष्णावतारम’ के नए पोस्टर

भगवान कृष्ण के जीवन और विरासत पर आधारित, जिस पौराणिक महागाथा ‘Krishnavataram’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, वह अब दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है। एक बड़े बजट की फिल्म के तौर पर पेश की जा रही यह फिल्म 7 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इंटरनेशनल लेवल पर मचाएगी धमाल

यह फिल्म एक ही समय पर कई भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु शामिल में रिलीज होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने की एक रणनीतिक पहल के तहत, शुरुआती रिलीज के बाद फिल्म का एक अंग्रेजी वर्जन भी रिलीज करने की योजना है, जो दुनिया भर के बाजारों तक पहुंचने के मेकर्स के इरादे को दर्शाता है।

कौन बने हैं राधा-कृष्णा

इस फिल्म में ज्यादातर ऐसे कलाकार हैं जो ज्यादा पॉपुलर नहीं है। फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने वाले मुख्य कलाकारों में सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) भगवान कृष्ण के रूप में, संस्कृति जयना, सत्यभामा के रूप में, सुष्मिता भट्ट राधा के रूप में और निवाशिनी कृष्णन रुक्मिणी के रूप में नजर आएंगी।

भगवान कृष्ण की यात्रा की एक भव्य और सांस्कृतिक रूप से गहरी कहानी के तौर पर सोची गई ‘कृष्णावतारम’ (Krishnavataram) को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह देश और विदेश, दोनों ही जगहों के दर्शकों को पसंद आए। फिल्म की रिलीज के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर साजन राज कुरुप ने कहा, ‘यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि ‘Krishnavataram’ को दुनिया भर से कितना प्यार मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, ‘एक टीम के तौर पर, इससे हमारा यह विश्वास और भी मजबूत होता है कि अगर कहानी सच्ची और दिल को छूने वाली हो, तो उसे अपने दर्शक जरूर मिल जाते हैं। अब तक मिली प्रतिक्रिया से पता चलता है कि दुनिया भर के दर्शक एक ऐसी कहानी के लिए तैयार हैं जो अपनी जड़ों से जुड़ी हो, लेकिन साथ ही दुनिया भर के लोगों को समझ में आने वाली भी हो।

बाहुबली की तरह दुनियाभर में छाएगी फिल्म

‘Krishnavataram’ फ्रैंचाइजी को भगवान कृष्ण के जीवन की कहानी के तीन हिस्सों के तौर पर दिखाया किया गया है। यह हमारा एक ऐसा प्रयास है जिसके ज़रिए हम भारत की दिव्य विरासत को उसकी मूल भावना को खोए बिना, दुनिया भर के सिनेमाई दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। हम ‘RRR’ और ‘Baahubali’ जैसी फिल्मों के जबरदस्त असर के लिए भी शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने में मदद की है।

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित, ‘Krishnavataram’ को Creativeland Studios Entertainment के साजन राज कुरुप और शोभा संत ने, Athasrikatha Motion Pictures की पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर के साथ मिलकर प्रस्तुत और बनाया है। तीन हिस्सों वाली इस फिल्म सीरीज के पहले अध्याय के तौर पर बनाई गई ‘Krishnavataram’, 7 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Back to top button