2 साल पुरानी फिल्म का OTT पर भौकाल टाइटल

कई फिल्म ऐसी होती हैं, जिनके बारे में ज्यादा चर्चा तो नहीं की जाती है, लेकिन अपनी सफलता से वह हर किसी को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक मूवी को दो साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो साउथ सिनेमा से नाता रखती है।

मूवी ने अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर सभी का दिल जीता और एक रोमांच से भरपूर कॉमेडी ड्रामा की बदौलत ऑडियंस को खूब हंसाया। मौजूदा समय में वह फिल्म ओटीटी पर दोबारा से ट्रेंड कर रही है और सुर्खियां बटोर रही है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है।

ओटीटी पर साउथ फिल्म का कब्जा
जिस फिल्म के बारे में यहां बात की जा रही है, उसे 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हिंदी मूवी स्त्री 2 की अपार सफलता के शोर में इस मलयालम फिल्म के बारे में किसी ने ज्यादा चर्चा नहीं की थी। लेकिन बाद में धमाकेदार कमाई और शानदार कहानी के दम पर इस मूवी ने हर किसी को इंप्रेस किया। फिल्म का नाम वाझा है और फिलहाल ये कॉमेडी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मस्ट वॉच बनी हुई है।

इस मूवी का निर्देशन आनंद मेनन ने किया था, जबकि इसके लिए विपिन दास थे। एक एंटरटेनिंग मूवी के तौर पर वाझा को अब भी पसंद किया जाता है। फिल्म में पांच दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, जो पढ़ाई में कमजोर हैं, जिसकी वजह से उनका स्कूल प्रबंधन और परिवार इन पांचों को नाकारा समझता है।

लेकिन जरूरी नहीं जो बच्चा पढ़ाई में कमजोर हो, उसमें कोई और प्रतिभा न हो, ऐसा हो नहीं सकता। इन पांचों में भी अलग-अलग टैलेंट हैं। कमर्शियल तौर पर वाझा बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में सफल रही थी और मौजूदा समय में इसका सीक्वल वाझा 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है, जिसने अब तक वर्ल्डवाइड बजट से 20 गुना ज्यादा कारोबार कर लिया है।

आईएमडीबी से मिली टॉप की रेटिंग
वाझा की सफलता और लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। वाझा पार्ट 1 को आईएमडीबी की तरफ से 7.3/10 की धांसू रेटिंग मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि वाकई मलयालम सिनेमा की ये कॉमेडी ड्रामा देखने लायक है।

Back to top button