लता दीदी संग नहीं किया काम, Asha Bhosle को बनाया स्टार; ओपी नैय्यर की जिंदगी के पोती ने खोले राज

हिंदी सिनेमा में कई दिग्गज कलाकार रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर एक अलग ही पहचान बनाई। मशहूर संगीतकार ओपी नैय्यर भी उसी का हिस्सा हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया और सिनेमा को ना जाने कितने अनगिनत तोहफे दिए।

ओपी नैय्यर को लेकर हाल ही में उनकी पोती और एक्ट्रेस निहारिका रायजादा ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई पहलू साझा किए और इसके अलावा अपनी आने वाली फिल्म मर्सी को लेकर भी किस्से साझा किए।

ओपी साहब से आपका जुड़ाव कैसा रहा?

हमने नानाजी के लिए एक प्रोड्क्शन हाउस खोला है और हमने इसकी शुरुआत एक गाने से की और वो गाना हमने उन्हें डेडिकेट किया। जब मैं कोई फिल्म बनाऊंगी तो उसमें उनके गाने जरूर रहेंगे। मुझे रेट्रो ज्यादा पसंद है, तो जाहिर है मैं उस जमाने को इस जमाने में ला रही हूं। हमारी फिल्म मर्सी का गाना भी है जो सोनू निगम ने गाया है वो गाना भी मुझे मेरे नानाजी के गानों की याद दिलाता है। सोनू निगम और ओपी साहब का रिश्ता पिता और एक बेटे जैसा रहा है।

बैठे-बैठे धुन बना लेते थे ओपी नैय्यर?

ऐसे बहुत किस्से हैं, जो उनसे जुड़े हैं। प्रीतम आन मिलो का जो गीत है, जब सरोजनी नानी ने वो गीत गाया है। सी एच आत्मा, मोहम्मद रफी और यह सभी लोग गाना पहले हारमोनियम पर धुन निकालते थे और फिर मोहम्मद रफी वैसी ही कुछ लाइनें गाते थे और इसके बाद गाना लिखा जाता था।

मोहम्मद रफी पहले कुछ ना कुछ गुनगुना देते थे और फिर बाद में सी एच आत्मा, साहिर लुधियानवी जैसे गीतकार गाना लिखते थे और इस तरह से गाना बनता था। जो धुन और राग ओपी नैय्यर ने जी ने अपने गानों में इस्तेमाल किया और हारमोनियम पर जो गाया वह आज तक बॉलीवुड में किसी भी संगीतकार ने नहीं इस्तेमाल किया।

नानाजी से आपने क्या सीखा?

दो चीजें मैंने हमेशा नानाजी से सीखी हैं कि पहला तो यह है कि जो भी करो वक्त पर करो। अगर किसी ने आपको कहा है कि इस तय वक्त पर यह होना है तो आपको वो करना चाहिए। दूसरा यह है कि लोगों के नजरिए से भी आपको सोचना चाहिए। मैं सच कहूं तो मेरे घर में बहुत दयालु लोग हैं। आपको यह पसंद आया तो आप ये ले लोग, तो यह मेरे खानदान में है और यह चीज हमारे अंदर हैं।

ओपी साहब (OP Nayyar) वो रहे हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है और उन्होंने हमेशा लोगों को गाने दिए। उस जमाने में लता जी कहती थीं कि हम सिर्फ प्राइमरी यानि बड़े लोगों के साथ ही काम करेंगे और उन्हीं के लिए गाने गाएंगे, अब गाना तो है ही, लेकिन नानाजी ने हमेशा सबको एक समान समझा है। ओपी नैय्यर ने ये चलन चलाया कि वो किसी को भी स्टार बनाने से पीछे नहीं हटते थे और वह हमेशा ही टैलेंट देखते थे।

आशा भोसले के साथ हिट रही ओपी नैयर की जोड़ी?

मैं ये मानती हूं कि अगर लता (Lata Mangeshkar) जी हमारे संगीत की देवी थीं तो आशा (Asha Bhosle) ताई हमारे म्यूजिक की म्यूज थी। ओपी नैय्यर ने ही आशा भोसले को तराशा था और उन्होंने हमेशा उन्हीं के साथ गाने गाए। ओपी नैय्यर ने कभी भी लता मंगेशकर के साथ कभी गाने नहीं गाए। ओपी नैय्यर अगर किंग ऑफ मेलॉडी हैं, तो आशा जी क्वीन ऑफ मेलोडी हैं। उन दोनों की जोड़ी हमेशा कमाल रही और दोनों ने बहुत कमाल के गाने गाए।

इस बातचीत में निहारिका के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर राज वासुदेवा (Raj Vasudeva) भी शामिल रहे, उन्होंने फिल्म मर्सी को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूर और एक्टर, दोनों रूप में उन्होंने फिल्म को कैसे देखा है।

राज ने बताया कि, मैंने फिल्म को प्रोड्यूस करने से पहले पढ़ा तो इसकी कहानी मुझसे बहुत मेल खाती हुई मुझे नजर आई। मेरी पत्नी के परिवार में ऐसा कुछ हुआ था और इसीलिए मैंने इस फिल्म को करने के लिए चुना। मैं इस फिल्म को जब प्रोड्यूस कर रहा था तो मेरे लिए बहुत इमोशनल जर्नी रही और इस कैरेक्टर को प्ले करना भी चैलेंजिंग रहा। जब हम फिल्म कर रहे थे तो सभी लोग फिल्म को लेकर बहुत इमोशनल थे, क्योंकि फिल्म की कहानी ही ऐसी है। सभी किरदारों ने अच्छा काम किया और वो भावनाएं क्रिएट की गई हैं।

इस फिल्म में निहारिका राजयादा (Niharica Raizada) भी एक अहम किरादर में हैं। निहारिका ने फिल्म मर्सी में निभाए किरदार और इमोशनल सीन्स को लेकर कहा कि, मैं मेरे नाना-नानी और दादा-दादी को खोया है। अस्पताल में वो सीन है, जो वाकई में बेहद इमोशनल था। फिर आपने खुद पहले ऐसा महसूस किया हुआ होता है तो आप अपने आप ऐसे सीन में खो जाते हैं। आदिल हुसैन समेत फिल्म के सभी किरदारों ने ऐसा वातारवण क्रिएट किया कि मुझे सच में लगा ये मेरी मां है, पति है और यह मेरा परिवार है। ऐसा लगता है कि सच में ऐसा हो रहा है।

इसके अलावा निहारिका ने यह भी साझा किया कि उन्होंने अपने करियर में गोविंदा, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अश्वत भट्ट और ओम पुरी जैसे कलाकारों से बहुत सीखा है। वहीं राज वासुदेवा ने फिल्म में आदिल हुसैन की कास्टिंग को लेकर कहा कि वो एक ऐसे एक्टर को चाहते थे जो भावनाओं को अच्छे से बयां कर सके।

फिल्म मर्सी (Mercy) 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म कई फेस्टिवल्स में भी जा चुकी है।

Back to top button