LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, पैनिंग बुकिंग में आई कमी

पश्चिम एशिया में चले रहें युद्ध की वजह से देशभर में एलपीजी की किल्लत देखी गई। इसके साथ ही सरकार ने घरेलू सिलिंडर के दामों में इजाफा किया था। अब मीडिया रिपोर्ट के हवाल से यह कहा जा रहा है कि सिलिंडर को लेकर हो रही पैनिंग बुकिंग में कमी आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध थमने के बाद भारत में एलपीजी को लेकर हो रही पैनिंग बुकिंग में कमी आई है। अप्रैल की शुरुआत में एलपीजी बुकिंग 9 मिलियन थी, जो 14 अप्रैल को घटकर 4.3 मिलियन रह गई।अगर मध्यपूर्व युद्ध से पहले भी देखें तो हर दिन 5.5 मिलियन एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग होती थी।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि ओएमसी (Oil Marketing Companies) ने 14 अप्रैल को 4.76 मिलियन सिलिंडर की डिलीवरी की।   

क्यों हुई थी किल्लत?

दरअसल मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी को किल्लत चल रही थी। क्योंकि भारत एलपीजी सप्लाई को पूरा करने के लिए 90 फीसदी आयात पश्चिम एशिया से करता है। लेकिन वहां युद्ध की वजह से यह आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही थी। 

इस मांग को पूरा करने के लिए भारत ने अमेरिका से एलपीजी खरीद बढ़ाई थी। इसके साथ ही अंगोला और ईरान जैसे देशों से भी एलपीजी प्राप्त कर रहा है। 

LPG Price: कितना है आपके शहर में दाम?

शहरघरेलू सिलिंडर
लखनऊ₹950.5
मेरठ₹910.50
कानपुर₹928
इलाहाबाद₹965.50
वारणासी₹976.50
पटना₹1002.5
रांची₹970.5
दरभंगा₹1010
मुजफ्फरपुर₹928
दिल्ली₹913
नोएडा₹910.5
गाजियाबाद₹910.50
चंडीगढ़₹922.50
शिमला₹958.5
श्रीनगर₹1029
भोपाल₹918.5
इंदौर₹941
जयपुर₹916.5
रायपुर₹984
मुंबई₹912.5
कोलकाता₹939
भुवनेश्र्वर₹939
अहमदाबाद₹920

एलपीजी की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है सरकार हर बार सिलिंडर के दामों में बदलाव करें। 

Back to top button