पुरानी रंजिश के चलते पुत्र की गोली मारकर हत्या’ पिता पर कुल्हाड़ी से हमला’ पिता की हालत गंभीर

महोबा । खरेला थाना अन्तर्गत ग्राम चंदौली में पुरानी रंजिस को लेकर हुई गोलीबारी एवं कुल्हाड़ी हमले से पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है जिसके इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ’ अपर पुलिस अधीक्षक’ दो सर्किल के सीओ सहित आधा दर्जन थानों की फोर्स गांव में तैनात की गयी है तथा गांव में घटना को लेकर भारी तनाव देखा जा रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर ली है तथा मौके से मोटरसाईकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
मृतक की पत्नी अर्चना के मुताबिक उसका पति नरेन्द्र पुत्र मंगल राजपूत अपने घर पर मौजूद तभी उसके मोबाईल पर निवाड़ी निवासी लालू ने किसी काम से बाहर सड़क पर बुलाया। निहत्था नरेन्द्र जैसे ही वहां पहुंचा वहां पहले से ही अवैध असलहों लाठी डण्डों एवं कुल्हाडी़ लिए मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों ने नरेन्द्र को घेर लिया तथा हमला बोल दिया। इसी बीच हमलावरों ने अवैध असलहा से कई फायर भी झोंके जो कि नरेन्द्र के शरीर व पैर पर लगे। बचाव के लिए चीखने चिल्लाने पर पिता मंगल सिंह पुत्र मंगीलाल उम्र 65 वर्ष आ गया तो हमलावरों ने बुजुर्ग पिता को भी नही बक्सा तथा लाठी डण्डों व कुल्हाड़ी से वार किए तथा एक फायर भी पिता पर किया जिससे पिता भी गंभर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को मरा जानकर सभी अभियुक्त भाग खड़े हुए।

गोलियां की आवाज से पूरा गांव सहम गया तथा घटना स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पडी। आनन फानन में ग्रामीण दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय भेजा गया लेकिन जिला चिकित्सालय में नरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर किया गया है। मृतक की पत्नी द्वारा हमले में कुछ नामजद तथा अन्य अभियक्तों सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे जिले का पुलिस महकम हरकत में आ गया तथा पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह’ अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिह’ सीओ चरखारी दीपक दुबे’ कुलपहाड सीओ रविकान्त गौड़’ प्रभारी निरीक्षक खरेला नंदराम थानाध्यक्ष चरखारी प्रवीण कुमार सिंह थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेन्द्र सिह भदौरिया’ प्रभारी निरीक्षक मनीष पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा घटना के संबंध मे साक्ष्य जुटाए।
इसी बीच पुलिस ने घटना स्थल से एक हमलावार का दो पहिया वाहन भी बरामद करते हुए कब्जे में लिया है। बताते चलें कि 2025 में मृतक नरेन्द्र द्वारा आरोपी के साथ मारपीट की गयी थी और इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर हमले जारी रहे । फरवरी माह में संतोष चरखारी की ओर आ रहा था कि जरौली स्थित ठेका के पास नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य लोगों ने मारपीट की थी। जिसका मुकदमा थाना खरेला में दर्ज हुआ था। इन्ही घटनाओं को लोकर दोनों पक्षों में तनाव था।





