मवई खुर्द में समस्त खंगार क्षत्रिय समाज धूमधाम से आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

खन्ना,महोबा जनपद के विकासखंड कबरई अंतर्गत ग्राम मवई खुर्द में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय आजाद समाज पार्टी के नेता वीर सिंह खंगार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से रामखिलावन शुक्ला (जिलाध्यक्ष भा.यु. महोबा), चुननू यादव, ईश्वरी प्रसाद तिवारी (महामंत्री भा.यु.), रामचंद्र खंगार, मीडिया प्रतिनिधि रामजी (जिला संवाददाता महोबा), मंगल खंगार, शिवचंद खंगार, श्र परशुराम खंगार, आल्हा गायक अमर सिंह, लाला भाई, ओमप्रकाश, परशुराम, आशू, दीपक, अनुज सहित आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग शामिल रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में होली के पर्व को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि वीर सिंह खंगार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में रंग-अबीर के साथ लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। अंत में उपस्थित जनसमूह ने “जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय खंगार, जय समाज” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
यह आयोजन मवई खुर्द क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और संगठन की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Back to top button