पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, सीएम नीतीश ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल के निधन (Shivraj Patil Passes Away) पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। स्व. शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया और देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

Back to top button