सर्दियों में खूब स्वादिष्ट लगता है लहसुन का पराठा, इस विधि से बनाएं

सर्दियों के मौसम में खाने का आनंद बढ़ाने के लिए मसालेदार और गर्मागर्म व्यंजन सबसे बेहतरीन होते हैं। ऐसे में लहसुन का पराठा एक ऐसा स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है, जो सिर्फ पेट ही नहीं भरताा बल्कि शरीर को भी गर्माहट देता है।

लहसुन का पराठा बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही मजेदार। इसका तड़का और लहसुन की खुशबू हर किसी को भाती है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसी के चलते हर किसी को ये नाश्ते में बनाना चाहिए। अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको घर पर जल्दी और आसानी से तैयार होने वाला लहसुन पराठा बनाने की पूरी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय सर्व कर सकते हैं।

लहसुन पराठा बनाने का सामान

2 कप गेहूं का आटा

10–12 लहसुन की कलियां

1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1/4 कप हरा धनिया (कटा हुआ)

1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर

नमक स्वादानुसार

घी या तेल पराठा सेकने के लिए

विधि

लहसुन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में कटे लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, मसाले और नमक मिलाएं। पानी डालकर मुलायम आटा गूंंथ लें।

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन से पराठा बेलें। तवे पर घी/तेल लगाकर पराठा सुनहरा होने तक सेकें। गरमा गरम पराठा दही या अचार के साथ सर्व करें।

लहसुन पराठा बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

आटा सही गूंंथें

पराठे का स्वाद और नरमी आटे पर निर्भर करता है। आटे को ज्यादा सख्त या बहुत ढीला न गूंंथें। मुलायम और चिकना आटा बनाने से पराठा सेकने पर फूला हुआ और हल्का बनता है।

लहसुन की मात्रा संतुलित रखें

लहसुन स्वाद बढ़ाता है, लेकिन ज्यादा डालने से पराठे का स्वाद तीखा या कड़वा हो सकता है। स्वाद अनुसार 10–12 कलियां पर्याप्त होती हैं।

पराठा मध्यम आंच पर सेकें

अत्यधिक तेज आंच पर पराठा जल्दी जल सकता है और अंदर से कच्चा रह सकता है। मध्यम आंच पर सेकने से पराठा दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker