बिहार में ठंड की दस्तक, नवंबर में कैसा रहेगा मौसम जानें

बिहार में विंटर सीजन की दस्तक इस बार थोड़ा देर से हुई है। आमतौर पर अक्टूबर के शुरूआती हफ्ते में ही ठंड की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस साल (मोंथा तूफान) की वजह से अक्टूबर के आख़िरी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने सीजन की पहली ठंड महसूस की, जिससे मौसम में ठहराव सा देखने को मिला।

आज एक्टिव होगा पहला वेस्टर्न डिस्टर्बन्स
मौसम विभाग के अनुसार, आज से पहला वेस्टर्न डिस्टर्बन्स एक्टिव होने जा रहा है। हालांकि, इसका असर बिहार के मौसम पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर में ठंड की शुरुआत जरूर होगी, लेकिन इस बार बिहार में हल्की सर्दी देखने को मिल सकता है।

दिन में हल्की धूप, सुबह कोहरे की चादर
नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज मिश्रित पैटर्न वाला रहेगा। 9 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
दिन के समय मीठी धूप लोगों को राहत देगी। IMD के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे रहेगा। पछुआ हवाएं लगभग 30 km/h की रफ्तार से चलेंगी।

न्यूनतम तापमान: 18°C से 22°C
अधिकतम तापमान: 26°C से 30°C के बीच रहने की संभावना
नवंबर में कम पड़ेगी ठंड, IMD ने दी जानकारी
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस बार नवंबर में बिहार में ठंडा तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा।

न्यूनतम तापमान: 22°C से 23°C (सामान्य 19–20°C की तुलना में ज्यादा)
अधिकतम तापमान: 28°C से 30°C (सामान्य 24–26°C से अधिक)
वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर महसूस होगी, लेकिन भारी सर्दी का असर फिलहाल नहीं दिखेगा।

बिहार में ठंड की शुरुआत पर एक नजर
अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से गिरने लगा तापमान
नवंबर के पहले हफ्ते में नहीं होगी बारिश
पछुआ हवाओं की रफ्तार से बदलेगा मौसम
दिन में हल्की धूप और रात में बढ़ेगी ठंडक
दिसंबर से बढ़ सकती है ठंड की तीव्रता

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker