‘नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में जुड़ा सोनिया गांधी का नाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 1980 में उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था जबकि उस समय वह भारत की नागरिक नहीं थीं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि 1946 में इटली में जन्मीं सोनिया गांधी का नाम 1980 से 1982 तक वोटर लिस्ट में रहा नागरिकता मिलने से पहले।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर 45 साल पुराना गंभीर आरोप लगाया है। BJP का दावा है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था, जबकि तब वह भारत की नागरिक भी नहीं थीं।

यह सनसनीखेज आरोप उस वक्त सामने आया है, जब कांग्रेस ने BJP और चुनाव आयोग पर मिलीभगत कर वोटर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 1946 में इटली में पैदा हुईं सोनिया गांधी का नाम 1980 से 1982 तक वोटर लिस्ट में रहा। यह वह दौर था, जब वह भारत की नागरिकता हासिल करने से एक साल दूर थीं। BJP नेता अमित मालवीय ने भी इस मामले को उठाते हुए X पर एक दस्तावेज शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया का नाम शामिल था।

‘हार छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही कांग्रेस’
मालवीय ने कहा कि सोनिया गांधी का नाम उस वक्त वोटर लिस्ट में डाला गया, जब वह अपने पति राजीव गांधी के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आधिकारिक आवास पर रहती थीं।

यह नाम नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में 1980 के चुनाव से पहले जोड़ा गया था। BJP ने इसे ‘खुली धोखाधड़ी’बताते हुए सवाल उठाया कि अगर यह गड़बड़ी नहीं, तो फिर क्या है?

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोटर धोखाधड़ी के अपने इल्ज़ामों में ‘झूठ बोल रहे हैं और गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं।’ BJP का कहना है कि कांग्रेस अपनी हार को छिपाने के लिए ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker