अपने 44वें बर्थडे पर माही की सादगी तो देखिए, केक काटने से पहले ली इजाजत

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें दुनिया भर से फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं। धोनी के बर्थडे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो रांची का है, जहां माही अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान माही की सादगी ने फिर लोगों का दिल जीत लिया है। उनका वीडियो फैंस तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

MS Dhoni ने अपने दोस्तों के साथ मनाया अपना 44वां जन्मदिन
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एमएस धोनी (MS Dhoni Birthday) अपने दोस्तों के साथ रांची में बर्थडे मना रहे हैं। वह केक काटने से पहले परमिशन लेते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी कह रहे हैं- काट दें? इस दौरान एक शख्स जो उनकी वीडियो बना रहा होता है वह कहता हैं- जी सर।

इस दौरान माही केक काटने के बाद अपने दोस्तों को खुद केक खिलाते हैं। वह हर दोस्त के हाथ से केक खाते हैं। उनकी इस सादगी ने फिर से फैंस को उनका दीवाना बना दिया हैं।

Dhoni का कैसा रहा क्रिकेट करियर
बता दें कि धोनी (MS Dhoni) ने बतौर वनडे कप्तान, भारत के 100 मैचों में कप्तानी की,जिसमें उन्होंने 110 मैचों में जीत हासिल की। उनकी कप्तानी की उपलब्धियां रही (2011 विश्व कप, 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी)। टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 98 मैच खेलते हुए 1617 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 37 का रहा और स्ट्राइक रेट 126 का।

उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी 20 विश्व कप का खिताब जीता। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के 72 मैचों की कप्तानी की, जिसमें से टीम को 41 मैच में जीत मिली। वहीं, टेस्ट करियर में धोनी ने 90 मैच खेलते हुए 4876 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल रहे।

बतौर टेस्ट कप्तान धोनी ने 60 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिसमें से 27 मैच में जीत मिली। उनकी कप्तानी के दौरान भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने दो बार सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker