होलाष्टक में इस मूलांक के रुके हुए काम होंगे पूरे, इन बातों का रखें ध्यान

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हो गई है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन यानी 13 मार्च 2025 को होगा। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। वहीं, अंक ज्योतिष के अनुसार, होलाष्टक (Holashtak 2025) के दूसरे दिन यानी 08 मार्च को मूलांक 08 को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार, आज यानी 08 मार्च (Numerology 07 February) का दिन मूलांक 08 के जातकों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। जिन लोगों का जन्म 8, 17, या 26 तारीख को होता है। उनका मूलांक 08 (Mulank 8 Jyotish) होता है। इनके स्वामी शनि देव हैं।

शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। इस मूलांक के लोग जीवन में अधिक मेहनत करते हैं। ऐसे में अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से चलिए जानते हैं कि मूलांक 08 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

एंजल्स की इस सलाह का जरूर करें पालन

  • अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें।
  • अपने और अपनी टीम के प्रयासों से लक्ष्य प्राप्त करने की जिम्मेदारी लें।
  • शनि देव आपके अपने कौशल को निखारने में मदद करते हैं।
  • पारिवारिक निवेश की योजना बनाने के लिए समय निकालें।
  • जीवन में जो आप करना चाहते हैं। उस काम को करने के लिए आज का दिन शानदार है।
  • अपने से पहले दूसरों की जरूरतों के प्रति अपनी गहरी समझ की सराहना करें।

इन कार्यों से बनाएं दूरी 

  • आलसी होना।
  • चालाकी करना।

आज कुछ देर के लिए बिना रुके इसका जाप करें – ”मैं सारा डर निकाल रहा हूं और उसकी जगह प्यार ला रहा हूं। ”

इन मंत्रों का करें जप

ॐ नमः शिवाय।

ॐ गं गणपतये नमः शिवाय.

ॐ हुं हनुमते नमः

आज पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शनि देव के मंत्र

1. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

2. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

3. ॐ नीलाजंन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।

छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

4. ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

5. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker