भोपाल में दिखेगी MP के महान राजाओं की झलक, जानिए सीएम यादव ने लिया कौन सा बड़ा फैसला

हाल ही में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में दुल्हन सी सुंदर नजर आने के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले दिनों में एकबार फिर बदली-बदली सी नजर आएगी। इस दौरान शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए आपको प्रदेश के महान प्रतापी राजाओं से जुड़ी यादें ताजा हो जाएंगी। दरअसल, मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनवाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को जानना और लोगों को उस दौर की यादों से जोड़ना है। इस दौरान राजा विक्रमादित्य, राजा भोज आदि महान राजाओं के नाम पर ये द्वार बनाए जाएंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश और भोपाल की पहचान हमारे अपने यहां के वीर-प्रतापी शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती शासक की तरह शासन किया। उनके सुशासन की पहचान न्याय-वीरता-ज्ञान-दानशीलता-धैर्य-पराक्रम-पुरुषार्थ जैसे कई गुणों से रही है। उनके एक हजार साल बाद राजा भोज भी अतुलनीय व अद्वितीय शासक रहे हैं। उनसे भोपाल की विशेष पहचान है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘भोपाल की विभिन्न ऐतिहासिक संरचनाओं में राजा भोज की छवि आज भी दिखाई देती है। राजा भोज ने बड़ा तालाब जैसे कई निर्माण करवाए। उनके दौर में हुए ये निर्माण सदियों बाद आज भी जन उपयोगी बने हुए हैं और इतिहास को जीवंत कर रहे हैं। हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत रहा है। उस अतीत को सामने लाने और उसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर वीर शासकों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। यह फैसला हमें उस दौर में ले जाएगा, जिससे हमारा मध्यप्रदेश और देश गौरवांवित हुआ है।’

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker