कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, 3 राशियों पर जमकर होगी पैसों की बारिश

ग्रह अपनी चाल समय-समय पर बदलते रहते हैं। ऐसे शनि 27 और 28 फरवरी 2025 की रात 12 बजकर 09 मिनट पर अपनी ही राशि कुंभ में अस्त होने वाले हैं। वह उसके बाद 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर उदय होंगे।
अपनी राशि में अस्त होने की वजह से इसका सकारात्मक असर भी कुछ राशियों पर होगा। 12 में 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको जबरदस्त लाभ होने वाला है। इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि शनिदेव की कृपा किन तीन राशियों पर पड़ने वाली है।
मेष राशि
- ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष राशि के 11वें भाग में शनि अस्त होंगे। इस स्थिति में सबसे ज्यादा फायदा मेष राशि के जातकों को होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों की चांदी होने वाली है। उनको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान अच्छा इंक्रीमेंट होगा, जिससे परिवार पर खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी।
- व्यापार से जुड़े जातकों की स्थिति बहुत ही मजबूत हो जाएगी। व्यापार में ऊंचाई छुएगा। आपके रुके हुए काम बनते चले जाएंगे।
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का साथ मिलेगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी।
- प्रमोशन होने की पूरी उम्मीद है। आपको अटका हुआ धन मिल सकेगा। इस दौरान आपकी मेहनत सफल होगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
धनु राशि
- व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। एक डील से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।
- शनि का अस्त होना आर्थिक रूप से धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। करियर में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा।