बॉक्स ऑफिस पर हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम की री-रिलीज ने मचाया धमाल

7 फरवरी वैलेंटाइन वीक को मद्देनजर रखते हुए हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की फिल्म सनम तेरी कसम को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नया इतिहास रचेगी। क्योंकि 9 पहले रिलीज होने पर सनम तेरी कसम बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 

री-रिलीज में सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इस रोमांटिक थ्रिलर ने 9 बड़ी फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया है। 

सनम तेरी कसम बनी नंबर-1

पिछले कुछ सालों से सिनेमा जगत में री-रिलीज का ट्रेड बढ़ी तेजी से आगे बढ़ा है। इसी कड़ी में जो फिल्में अपनी रिलीज में फ्लॉप रही हैं, उन्होंने दोबारा से रिलीज में सफलता हासिल की है। सनम तेरी कसम इसका ताजा उदाहरण है। री-रिलीज में इस मूवी ने नेट लगभग 40 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। 

इसके साथ ही री-रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में हर्षवर्धन राणे की ये फिल्म नंबर-1 बन गई है। इस मूवी से अलावा 9 और फिल्में ऐसी हैं, जो दोबारा रिलीज में बॉक्स ऑफिस पर अव्वल साबित हुई हैं। उनकी लिस्ट इस प्रकार है- 

    फिल्म   री-रिलीज कलेक्शन
   सनम तेरी कसम    40 करोड़
   तुम्बाड    38 करोड़
   घिली    26 करोड़
  ये जवानी है दीवानी    26 करोड़
  शोले    13 करोड़
  रॉकस्टार    10 करोड़
  लैला मजनू    9 करोड़
  मुरारी    8 करोड़
  गब्बर सिंह    8 करोड़
  मणिचित्राथजु    7 करोड़

इस लिस्ट को देखकर आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में बॉक्स ऑफिस पर किन-किन फिल्मों को मात दी है। 

फ्लॉप से हिट बन गई सनम तेरी कसम

साल 2016 में निर्देशक विनय सप्रू और राधिका राव के निर्देशन में बनी फिल्म सनम तेरी कसम असफल रही थी और उस वक्त इस मूवी ने करीब 9 करोड़ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही किया था। चूंकि अब री-रिलीज में इस फिल्म ने धमाका कर दिया तो उस लिहाज से सनम तेरी कसम फ्लॉप होने के बाद हिट हो गई है। मूवी का नेट कलेक्शन 50 करोड़ के आस-पास हो गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker