MP के जबलपुर में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खितौली थाना क्षेत्र के पहरेवा इलाके में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज से जबलपुर जा रही एसयूवी गाड़ी  (गाड़ी नंबर KA 49 M 5054)  चलते हुए  रॉंग साइड पर पहुंच गई। दूसरी तरफ से एक बस जबलपुर से कटनी जा रही थी।

दो लोग हुए घायल

दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों को सिहोरा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

इन छह लोगों की हुई मौत

मृतकों की पहचान विरुपक्सि गुमती, बस्वराज कुरति, बालाचंद्र और राजू के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सदाशिव और मुस्ताफ के रूप में हुई है।  

Back to top button