हर बीमारी का काल घर का बना देसी जूस, पियो और जिंदगी लंबी जियो

स्वस्थ कौन नहीं रहना चाहता? हर कोई चाहता है कि वह ताउम्र बीमारियों से बचा रहे और सेहतमंद रहने का एक ही राज है वो है हैल्दी लाइफस्टाइल। आपका लाइफस्टाइल खान-पान हैल्दी होगा तो आप स्वस्थ लाइफ जी सकते हैं। स्वस्थ रखने में आपकी डाइट सबसे अहम रोल निभाती है। खाने में आप कुछ ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं जो आपके शरीर को एक प्रोटेक्टिव लाइन देती हैं। ऐसी चीजें जो लगभग हर भारतीय रसोई में मिल जाती है। चलिए आपको एक ऐसा जूस बताते हैं जिसे पीकर आप हैल्दी रहेंगे और कई बीमारियों से बचाव होगा। इसे आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं।

घर पर तैयार करें अपना हैल्दी जूस

इसके लिए आपको चाहिए क्या सबसे पहले वह जान लें। इस होममेड जूस के लिए आपको एक चुकंदर, एक आंवला, 1 कच्ची हल्दी, 1 गिलोय स्टिक, थोड़ा सा अदरक, कीनू (संतरा), लहसुन की दो कलियां, सेब और नारियल पानी। इन सब चीजों को ग्राइंडर में डालकर अच्छे से इन सबका जूस तैयार करें और इसका सेवन करें। इन सभी सामग्रियों से बने जूस का सेवन करने से शरीर को कई पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह जूस आपको कई तरह की बीमारियों से तो बचाता ही है साथ ही में यह आपकी स्किन और बालों को बहुत हैल्दी कर देता है। इस जूस का फायदा यह भी है कि इससे आपका पूरा शरीर एनर्जी से भरपूर रहेगा इन सभी सामग्रियों से बने जूस का नियमित सेवन शरीर को डिटॉक्सिफाई करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा, बालों और हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

चलिए अब इस जूस में इस्तेमाल की गई सामग्री के आपको फायदे बताते हैं।

  1. चुकंदर

खून बढ़ाने में मदद करता है।
डिटॉक्सिफिकेशन करता है।
हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है।

  1. आंवला

इम्यूनिटी बूस्टर।
विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद।
पाचन में सुधार करता है।

  1. कच्ची हल्दी

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर।
त्वचा की समस्याओं में सुधार।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक।
जोड़ों के दर्द से राहत।

  1. गिलोय स्टिक

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
बुखार और वायरल संक्रमण में राहत देता है।
शरीर को डिटॉक्स करता है।
डाइजेस्टिव हेल्थ को सुधारता है।

  1. अदरक

सूजन और दर्द को कम करता है।
पाचन को सुधारता है।
मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।
सर्दी-जुकाम में राहत देता है।

  1. कीनू,संतरा

विटामिन सी का अच्छा स्रोत।
त्वचा को निखारता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर।

  1. लहसुन की कलियां

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण।
हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

  1. सेब

पाचन में सुधार।
शरीर को ऊर्जा देता है।
इम्यूनिटी बूस्टर।
एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत।

  1. नारियल पानी

शरीर को हाइड्रेट करता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद।
पाचन में सुधार।

डिस्कलेमरः यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से सामान्य तौर पर दी गई है। आप किसी हैल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं या किसी तरह की एलर्जी है तो इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker