साहिल खान ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से किया निकाह, बुर्ज खलीफा में रचाई शादी

बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान ने अपनी 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा के साथ निकाह कर लिया है। दोनों ने पहले ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी, लेकिन अब उन्होंने मुस्लिम परंपरा से भी शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। साहिल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी दुल्हन का चेहरा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। साहिल और मिलेना की शादी का खास पहलू यह है कि उनकी सभी शादी की रस्में दुबई के बुर्ज खलीफा में हुईं। साहिल ने अपनी पत्नी मिलेना के साथ कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जिसमें मिलेना ट्रेडिशनल सफेद अरब आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साहिल ने पोस्ट के साथ लिखा था, अल्लाह निकाह मुबारक करे, आमीन माशाअल्लाह।

साहिल ने वैलेंटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। इन पोस्ट्स में उनकी पत्नी मिलेना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनके फैंस ने इस खुशखबरी को पसंद किया।हाल ही में साहिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी ने अपना धर्म बदल लिया है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट हटा लिया। इस पर भी कई लोग चर्चा कर रहे थे, लेकिन बाद में साहिल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। साहिल और मिलेना के बीच 26 साल का अंतर है, जिसके कारण यह कपल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

इस पर साहिल ने बयान देते हुए कहा कि, प्यार उम्र से नहीं, दिल से होता है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मिलेना को पहली बार देखा, तो वह उनसे आकर्षित हो गए थे और यही उनकी खास बात है। यह साहिल की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने ईरान में जन्मी एक्ट्रेस नेगर खान से शादी की थी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2005 में दोनों ने तलाक ले लिया। मिलेना बेलारूस (यूरोप) की रहने वाली हैं। साहिल और मिलेना की मुलाकात मॉस्को में हुई थी, जब मिलेना 21 साल की थीं। पिछले साल फरवरी में दोनों ने लीगली शादी कर ली थी। साहिल और मिलेना की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं और उनके चाहने वाले इस नए अध्याय के लिए खुश हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker