बिहार के सुपौल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सुपौल जिले में एक महिला की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत में गम्हारिया उपशाखा नहर के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक महिला का शव मिला। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि महिला की मौत कंठ में गोली लगने से हुई है। फिलहाल मृतक महिला के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि डुमरी पंचायत में गम्हारिया उपशाखा नहर के पास गुरुवार सुबह खेत जा रहे लोगों ने एक महिला (25 वर्ष) का शव देखने पर शोर मचाया। इसके बाद किसी ने घटना की जानकारी राघोपुर थाना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

वहीं थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या दूसरे जगह हत्या कर महिला के शव को यहां फेंका गया है। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker