बिहार के खगड़िया में देर रात सोए अवस्था में अपराधियों ने वृद्ध की गोली मारकर की हत्या

बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों ने जमकर खून-खराबा मचाया है। यहां अपराधियों ने दो बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्टी में मंगलवार की देर रात सोए अवस्था में अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत वृद्ध नयागांव सतखुट्टी गांव निवासी 75 वर्षीय कौशल सिंह बताया जा रहा है। घटना जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब परिजन कौशल सिंह को जगाने के लिए दरवाजे पर पहुंचा।

बिछावन पर पड़े खून देख पैरों तले की उसकी जमीन खिसक गई। हत्या की खबर सुन आसपास के लोग जमा हो गए। परिजनों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि हर रोज की तरह कौशल सिंह मंगलवार की रात खाना-पीना खाकर अपने दरवाजे पर सोया हुआ था।

लेकिन पूर्व सें घात लगाए अपराधियों ने वृद्ध को सोए अवस्था में देख सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। सुबह परिजन जब उन्हें जगाने के लिए गए तो वारदात का पता चला। घटना को लेकर बताया जाता है कि गोविंदपुर मौजा में कौशल सिंह गत दिसंबर माह में जमीन बेची थी। जमीन खरीदार द्वारा उसे तीन चेक दिया गया था। जिसे किसी ने अपने नाम पर जमा कर लिया।

जब जरूरी पड़ा तो कौशल सिंह बैंक से निकासी करने गए तो ख़ाता में रुपया नहीं था। सूत्रों की मानें तो इस मामले को लेकर छह दिन पहले कौशल सिंह द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था। इस बात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हुई थी। इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की कानूनी प्रक्रिया बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

बुजर्ग को गोली मार किया घायल

दूसरी वारदात जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव की है। यहां बदमाशों ने एक वृद्ध को गोली मार कर बुधवार की सुबह घायल कर दिया। घायल वृद्ध की पहचान 60 वर्षीय बालो यादव के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में घायल बालो यादव के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर बुधवार की सुबह बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, लेकिन वह किसी तरह छुप गए। गोली उसके पिता को लग गई।

आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जल्द घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker