इन विटामिन की कमी से आती है ज्यादा नींद, रात भर सोने के बाद भी रहती है थकावट

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए सही मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन्स इन पोषक तत्वों में से एक हैं, जो शरीर की कई तरह मदद करते हैं। जब शरीर में विटामिन की कमी होती है, तो कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि लगातार नींद आना, आलस का महसूस होना और दिनभर थकावट की समस्या। आइए जानें कि कौन से विटामिन की कमी से ये समस्याएं हो सकती हैं और कैसे इससे बचा जा सकता है।

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी सबसे ज्यादा आलस और थकावट का कारण बन सकती है। विटामिन डी हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके बिना शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे हम थका हुआ महसूस करते हैं और हमें सोने की इच्छा अधिक होती है।

लक्षणः ज्यादा सोने की इच्छा, नींद के बाद भी थकान महसूस होना, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द

उपायः विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सूर्य की रोशनी में समय बिताना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, अंडे, दूध, मछली और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 शरीर के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से थकान, आलस और मानसिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। विटामिन बी12 का मुख्य कार्य रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करना है, जिनकी कमी से एनर्जी लेवल डाउन हो जाते हैं।

लक्षणः लगातार थकान और आलस, ध्यान केंद्रित करने में समस्या, मानसिक स्थिति में गड़बड़ी

उपायः विटामिन बी12 के अच्छे स्रोतों में मांसाहारी उत्पाद जैसे मांस, मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद शामिल हैं। शाकाहारी लोग इसे सप्लीमेंट्स से ले सकते हैं या बी 12 से फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन सी की कमी

विटामिन सी शरीर को इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह ऊर्जा को बढ़ाने में भी सहायक है। विटामिन सी की कमी से शरीर कमजोर हो सकता है और थकान बढ़ सकती है।

लक्षणः थकावट महसूस होना, त्वचा की समस्याएं,इम्यून सिस्टम कमजोर होना

उपायरू विटामिन सी के लिए आप बपजतने तिनपजे जैसे संतरा, नींबू, अमरूद, और मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ई की कमी

विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। इसके बिना शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे आलस और थकावट बढ़ जाती है।

लक्षणः शरीर में कमजोरी, आलस और थकान, त्वचा का सुखाना और मुरझाना

उपायरू विटामिन ई के स्रोत में बादाम, सूरजमुखी के बीज, हरे पत्तेदार सब्जियां और गेहूं का हमतउ शामिल हैं।

ज्यादा नींद आने के अन्य कारण

सिर्फ विटामिन डी और बी12 ही नहीं कई दूसरे पोषक तत्व भी हैं जो नींद की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे मिनरल भी शामिल हैं। इनकी कमी शरीर में आलस, थकान और कमजोरी पैदा करती है। जिससे आपको दिनभर नींद आती रहती है। सोने के बाद भी शरीर में असल छाया रहता है। अगर ऐसा लंबे वक्त तक महसूस हो तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

क्या करें

  1. शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है। ताजे फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और प्रोटीन से भरपूर आहार लें।
  2. विटामिन डी के लिए प्रतिदिन कुछ समय सूर्य की रोशनी में बिताएं।
  3. यदि आहार से पर्याप्त विटामिन नहीं मिल पा रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
  4. शरीर को हाइड्रेट रखना भी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
    यदि आप अधिक नींद महसूस कर रहे हैं और सुबह उठने के बाद भी आलस और थकावट महसूस हो रही है, तो यह विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker