खिड़की से झांक रही महिला का ट्रक की टक्कर से सिर कटा, पुलिस ने क्सीडेंट का केस किया दर्ज

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बस सवार महिला का खिड़की से बाहर देखने के कारण सिर कट गया। घटना का डरावना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना लगते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी है। खबर है कि पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है।

महिला KSRTC यानी कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस में यात्रा कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना चामराजनगर जिले की 25 जनवरी की है। महिला ने हवा खाने के लिए सिर खिड़की से बाहर निकाला था। कथित तौर पर तब दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी और सिर को धड़ से अलग कर दिया। महिला गुंडलुपेट से नंजनगढ़ के बीच यात्रा कर रही थीं।

फिलहाल, ट्रक चालक मौके से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

एक परिवार के मारे गए थे तीन लोग

9 जनवरी को रामनगर में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना रामनगर और कनकपुरा के बीच अचलू गांव में हुई।

मोटरसाइकिल चालक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कनकपुरा से रामनगर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही केएसआरटीसी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना हो गई।

Back to top button