MP में BJP नेता ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मध्य प्रदेश में भाजपा के एक सीनियर नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके थे। वर्तमान में वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर अपने घर में किया सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता की सुसाइड की खबर फैलते ही कई भाजपा नेता के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा ही गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिजन नीचे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी ऊपर दौड़े। दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छिंदवाड़ा शहर के 70 साल के भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कन्हई राम रघुवंशी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के करीबी मने जाते हैं। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद की है। रघुवंशी श्री गणेश कॉलोनी स्थित अपने बंगले पर थे। उन्होंने ऊपर वाले कमरे का दरवाजा बंद कर 12 बोर की राइफल से गोली मार ली।

भाजपा नेता कन्हई राम रघुवंशी के 2 पुत्र और एक पुत्री है। वह भाजपा में कई छोटे-बड़े पदों पर रह चुके थे। वर्तमान में वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे और एमपी में विधानसभा चुनाव में जिला संयोजक की कमान उन्हें सौंपी गई थी।

बताया जाता है कि कन्हई राम अनुभवी नेताओं में जाने जाते थे। वह करीब 10 साल तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत सरपंच पद से की थी। इस दौरान वह दो बार से अधिक भाजपा के जिला अध्यक्ष और दो बार नगर पालिका छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रह चुके थे।

Back to top button