पुलिस ने संभल जाने से रोका, धरने पर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की नारेबाजी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना की जानकारी लेने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज संभल जाने का ऐलान किया था। लेकिन अब उनके जाने पर रोक लगा दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर हाउस अरेस्ट किया गया था। मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अजय राय संभल जाने का प्रयास कर रहे है।

जिसके चलते वह धरने पर बैठ गए है। कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस का डेलीगेशन आज संभल जाने वाला था। यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेता ने जाने का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जाने के लिए पहुंचे हैं।

रातभर यह सभी नेता मुख्यालय पर रहे थे और आज संभल जाने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी नेता संभल जाने की जिद पर अड़ गए और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। पुलिस व पीएसी के जवान उन्हें जबरन उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। सुबह ही पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई थी।

कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है। संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा की अवधि भी एक दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेसीया ने कहा था कि “कोई भी बाहरी व्यक्ति, अन्य सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि जनपद की सीमा में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के 10 दिसंबर तक प्रवेश नहीं करेगा।” जिलाधिकारी ने यह भी कहा, “कोई भी व्यक्ति यदि सोशल मीडिया पर किसी समूह में अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो ‘ग्रुप एडमिन उक्त पोस्ट हटाकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker