रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, पहली बार दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल

रूस ने यूक्रेन पर एक इंटर कॉ​न्टिनेंटल यानी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल (ICBM) दागी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में पहली बार रूस ने इंटर कॉ​न्टिनेंटल मिसाइलों से हमला किया है।

निप्रो शहर को रूस ने बनाया निशाना

रूस ने बीती रात यूक्रेनी शहर निप्रो (Dnipro) को निशाना बनाया है। क्रेन की वायुसेना ने बृहस्पतिवार को टेलीग्राम पर एक बयान में कहा गया कि रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से यह मिसाइल दागी गई है।

हाल ही में अमरेकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग को हरी झंडी दी थी। इसके बाद यूक्रेन ने रूस पर मिसाइलें दागी थी। माना जा रहा है यूक्रेन के हमले का रूस ने जवाब दिया है।

Back to top button