यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कैंटर से भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 75 के समीप बुधवार सुबह 7:30 बजे नोएडा से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में दंपती की मृत्यु हो गई। जबकि बेटा स्टेरिंग में फंस गया। पुलिस ने रेस्क्यू करके कटर की मदद से पौन घंटे में घायल को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

बाजना कट चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया, गुरुग्राम निवासी गोपीनाथ अपनी पत्नी व पुत्र के साथ निजी कार्य से लखनऊ जा रहे थे। नौहझील थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 75 के समीप खड़े आइसर कैंटर में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। इसमें गोपीनाथ और उनकी पत्नी उर्मिला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका पुत्र आशीष कुमार गंभीर घायल हो गया है।

Back to top button