रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। आज तड़के उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया।

ब्लड प्रेशर गिरने के चलते ICU में भर्ती

मिड डे के अनुसार, रतन टाटा का ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल में जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

Back to top button