नवरात्र से दिवाली के बीच खरीदारी के 10 शुभ मुहूर्त, जानिए धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें

नवरात्र की शुरुआत तीन अक्टूबर से हो गई है। नवरात्र से लेकर दीपावली तक खरीदारी के 10 शुभ मुहूर्त हैं। इससे त्योहारी मौसम में बाजार में रौनक रहने के आसार हैं। सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, बर्तन और कपड़ा बाजार में जबरदस्त तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पंडित विपिन कृष्ण भारद्वाज के अनुसार, नवरात्र से दीपावली के बीच धनतेरस खरीदारी करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। धनतेरस के पहले 5 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर के बीच खरीदारी करने के 8 शुभ मुहूर्त हैं। साथ ही 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग है। इसमें खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

24 अक्टूबर गुरु पुष्य योग, 30 को धनतेरस

  • पंडित भारद्वाज ने बताया कि 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है, जिसे अमरेज्य भी कहा जाता है। इस नक्षत्र की गुरुवार को युति खरीददारी के लिए बहुत ही शुभ होती है।
  • पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस दिन स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए।
  • धनतेरस के दिन ही धनवंतरी कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन पात्र का क्रय किया जाए तो पात्र की क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग बनते हैं।
  • ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से मानसिक शांति मिलती है। शरीर भी पुष्ट होता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक रहती है।

खरीदारी के अन्य शुभ मुहूर्त

  • 5 अक्टूबर: सर्वार्थ सिद्धि और सूर्य योग में आभूषण, हीरे, देव प्रतिमाएं, भूमि खरीदें।
  • 6 अक्टूबर: रवि योग में स्वर्ण आभूषण, स्टील के सामान, सजावटी सामान घर लाएं।
  • 8 अक्टूबर: सौभाग्य आयुष्मान और रवि योग में भूमि, घड़ा, फर्निचर, सोना खरीदें।
  • 11 अक्टूबरः सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग में किचन के सामान, सजावटी सामान खरीदें।
  • 12 अक्टूबरः विजया दशमी के दिन घड़ा, फर्निचर, हीरा, स्वर्णाभूषण खरीदना शुभ।
  • 7 अक्टूबरः प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग में लॉकर, वाहन, फ्रिज, टीवी की खरीदी।
  • 15 अक्टूबर: सर्वार्थ सिद्धि एवं सूर्य योग में आभूषण, हीरे, देव प्रतिमा, भूमि क्रय करें।
  • 16 अक्टूबरः रवि योग में हीरा, स्वर्णाभूषण, ऑफिस के सामान खरीदना शुभ रहेगा।

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदारी

  • मेष: पति-पत्नी के लिए सोने या चांदी का उपहार।
  • वृषभ: सजावटी वस्तुएं, वाहन, रसोई सामान।
  • मिथुनः देव प्रतिमा, हरे रत्नजड़ित बेसलेट।
  • कर्क: मोती, वस्त्र, आभूषण, मकान या भूखंड।
  • सिंहः लाकर, अलमारी, वाहन, कम्प्यूटर, चांदी के आभूषण।
  • कन्याः गैस चूल्हा, किचन का सामान, पन्ना, रत्न, घर या प्लॉट।
  • तुलाः लाइट, सजावटी सामान, पढ़ें, सोने की अंगूठी।
  • वृश्चिक: मंदिर, सजावटी सामान, मूंगा, सोने का हार।
  • धनुः मां के लिए आभूषण, पुखराज, लक्ष्मी यंत्र।
  • मकरः उपयोगी यंत्र, वाहन, सोने या चांदी के आभूषण।
  • कुम्भ: घड़ा, चौड़े मुंह के पात्र, सोने का सिक्का।
  • मीन: मोती, समाधि, वाहन, वस्त्र, घर या भूखंड।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker