04 अक्टूबर 2024 का राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल….

मेष राशि

कोई रुका हुआ काम हल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। कोई नया काम शुरू न करें। कार्यभार की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा गुजरेगा। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। किसी विशेष काम की पूर्ति होगी। रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। बिजनेस में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। पुरानी बातों को भुलाकर नई शुरुआत करें।

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। नजदीकी संबंधों का स्नेह प्राप्त होगा। उनकी बातों का पालन करने से समस्या हल होगी। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्नन हो सकती है। कोई आपको धोखा दे सकता है। नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ाने में भलाई है।

सिंह राशि

आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। कोई अनावश्यक खर्चा सामने आ सकता है। आपकी गोपनीय बात उजागर हो सकती है।

कन्या राशि

वर्तमान स्थिति पर ध्यान दें। आज का दिन शानदार रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। आपका आत्म सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यक्तिगत दुश्मनी खत्म होगी।

तुला राशि

आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नए कार्य की योजना बन सकती है। अपने ईगों पर काबू रखें। काम के दबाव की वजह से थकान की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ेगी। करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा। किसी से मन की बात न करें। भावुकता में आकर निर्णय ना लें।

धनु राशि

आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने आ सकती है। आय के साथ खर्चे बढ़ेंगे। विरोधी वर्ग काम को बिगाड़ सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है।

मकर राशि

आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग है। परिवार के लोगों के साथ आपका समय अच्छा बीतने वाला है। व्यवसाय में कोई नया अवसर मिलेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। नए कार्य की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश का विचार बना रहे हैं, तो दिन उत्तम है। बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

मीन राशि

आय के साधनों में सुधार आएगा। मौसम के हिसाब से खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंध में पड़कर समय बर्बाद ना करें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker