यूपी की BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, किराए के मकान नें पंखे से लटक गई

बिहार के मधेपुरा में एक बीपीएससी शिक्षिका ने खुदकुशी कर ली। उनकी पहचान अदिति सिंह चौहान के रूप में की गई है जो यूपी की रहने वाली थी। अदिति सिंह न फांसी फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दिया है। शिक्षिका के परिजन भी उत्तर प्रदेश से मधेपुरा पहुंच गए हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

अदिति सिंह मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोका में पदस्थापित थीं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। स्कूल में ड्यूटी करने के लिए वह एक किराए के मकान में रहती थी। मूल रूप से अदिति उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली थी। उन्होंने अपने कमरे में ही पंखे के सहारे गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। गुरुवार को पूरे दिन घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

घटना की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि विभाग के स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है,ताकि हकीकत का पता चल सके। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के भाई शशिकांत चौहान और बहनोई उत्तर प्रदेश के अयोध्या से मधेपुरा पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने शिक्षिका का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल से घटना को लेकर कुछ सुराग मिल सकता है। अदिति सिंह के परिजनों से भी पुलिस जानकारी ले रही है। स्कूल के शिक्षकों से भी पुलिस पूछताछ की है। अभी तक कुछ सामने निकलकर नहीं आया है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker