किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार

राजस्व क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। वहीं, पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है।

राजस्व पुलिस के मुताबिक पीड़िता तहसील क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। बीते 13 सितम्बर को किशोरी की तबियत बिगड़ गई। 14 को परिजन उसे मुख्यालय के एक अस्पताल ले आए। जांच की गई तो पता चला कि गर्भ में छह माह के बच्चे की मौत हो गई है। 

इसके बाद पूछताछ करने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। आरोप लगाया कि पड़ोस में ही रहने वाला 20 साल के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के भय से वह इसकी शिकायत परिजनों से नहीं कर पाई। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। समाज के भय से उसने दवा का सेवन कर लिया। 

इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने मामले की शिकायत राजस्व पुलिस को की। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पीड़िता की हालत फिलहाल ठीक है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker