सिख समुदाय ने राहुल गांधी का फूंका पुतला,अमेरिका में दिए गए बयान का किया विरोध

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में हजरतगंज भाजपा मुख्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई। बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी के पुतले को डंडों से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन कर रहे सरदार परमिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद निंदनीय है। अमेरिका में भारत की छवि खराब करने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह गलत बयान दिया है कि यहां सिख समुदाय को धार्मिक आजादी नहीं है। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख समुदाय पूरी आजादी के साथ जीवन गुजार रहा है। हम लोग राहुल गांधी को यह बताना चाहते हैं कि सिख समुदाय के पगड़ी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी लगातार विदेश में जाकर भारत का अपमान करने का काम कर रहे हैं।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक और देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय का अपमान करना कांग्रेस की नीतियों में शामिल। राहुल गांधी से पहले भी इनकी पार्टी के नेताओं ने सिख सामुदायिक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। भारतीय जनता पार्टी ने सिख समुदाय का सबसे अधिक सम्मान किया। किसी भी हाल में सिखों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सिख समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

सिख समुदाय के लोग देश-विदेश में कहीं भी आपदा होती है सबसे पहले मदद के लिए पहुंचते हैं। प्रदर्शन में शामिल सुखविंदर सिंह ने कहा कि सिख समुदाय ने हमेशा हर धर्म का सम्मान किया है। राहुल गांधी ने हमारी पगड़ी का अपमान किया है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं को अपनी राजनीति के लिए सिख समुदाय का नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । हमारा समुदाय शांति और भाईचारा का प्रतीक है। राहुल गांधी को हमारे समुदाय का शायद इतिहास नहीं पता इसलिए इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। हमारी मांग है कि राहुल गांधी अपने बयान को वापस लेते हुए पूरे सुख समुदाय से माफी मांगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker