बिहार में विश्वकर्मा पूजा की रात 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

बिहार में हैवानों ने विश्वकर्मा पूजा की रात बड़ी दरिंदगी को अंजाम दिया है। इस रात शैतानों ने 80 साल की एक बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वारदात बेगसूराय जिले की है। इस घटना ने आसपास के लोगों को हैरान कर दिया है। आक्रोशित लोग अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह महिला एक झोपड़ी में अकेले रहती थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी आपबीती में कहा है कि विश्वकर्मा पूजा की रात 2 अनजान लोगों ने ना सिर्फ उनकी झोपड़ी में घुस कर उनके साथ गंदा काम किया बल्कि वो मारपीट कर फरार भी हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का कोई संतान नहीं है और वो अपने भतीजे के घर में रहती हैं। महिला का भतीजा बाहर रहता है। महिला पिछले कुछ सालों से इस झोपड़ी में अकेले रहती थीं।

बताया जा रहा है कि इस वारदात को लेकर जिले के एसपी की तरफ से कहा गया है कि 18 सितंबर की सुबह पुलिस को महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की जानकारी मिली थी। घटना की जांच के लिए FSL की टीम की भी मदद ली गई है। कहा जा रहा है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। महिला का मेडिकल कराया गया है और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बहरहाल अब पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker