स्कंद षष्ठी से लेकर राधा अष्टमी तक मनाएं जाएंगे ये त्योहार, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह में कई अहम व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि 9 सितंबर से 15 सितंबर तक पूरे सप्ताह कई पर्व पड़ने वाले हैं। इनमें स्कंद षष्ठी, राधा अस्टमी, महालक्ष्मी व्रत और परिवर्तिनी एकादमी मुख्य हैं। हम आपको इस आर्टिकल में इस सप्ताह के सभी पर्व की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे।

स्कंद षष्ठी 2024 शुभ मुहूर्त

स्कंद षष्ठी का पर्व 9 सितंबर को पड़ने वाला है। 8 सितंबर को रात 7 बजकर 58 मिनट से इसकी शुरूआत होगी। 9 सितंबर को रात 9 बजकर 53 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।

राधा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

11 सितंबर को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Date) का पर्व मनेगा। 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर इसकी शुरूआत होगा, जिसका समापन 11 सितंबर को रात 11 बजनकर 46 मिनट पर होगा।

महालक्ष्मी व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

महालक्ष्मी व्रत (Mahalakshmi Vrat 2024 Shubh Muhurat) को 11 सितंबर से मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट से होगी। 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन कब है

पंचांग की मानें तो भाद्रपद माह में 12 सितंबर को गौरी पूजा के समापन के बाद उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

परिवर्तिनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi Shubh Muhurat) व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। यह तिथि 13 सितंबर रात 10:30 बजे शुरू होकर 14 सितंबर रात 08:41 बजे समाप्त होगी।

वामन जयंती 2024 शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वामन का अवतार लिया था। ऐसे में भक्त वामन अवतरण दिवस मनाते हैं। यह 15 सितंबर को मनाई जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker