दिल्ली में  DTC की बस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

पूर्वी दिल्ली में जागतपुरी लाल बत्ती के पास एक डीटीसी DTC की बस में आग लग गई। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने आनन-फानन में बस से उतर कर अपनी जान बचाई।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर, दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। हालांकि, पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Back to top button