कजरी तीज का कब करें पारण, जानिए सही समय…

कजरी तीज का पर्व बेहद महत्वपूर्ण मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्म की महिलाएं पूर्ण श्रद्धा और पवित्रता के साथ कठिन व्रत का पालन करती हैं। ज्यादातर यह पर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 22 अगस्त यानी आज रखा जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत (Kajari Teej 2024) को रखने से पति की दीर्घायु और भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कजरी तीज का पारण किस समय करें?

कजरी तीज व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद कभी भी किया जा सकता है। बता दें, इस शुभ तिथि पर चंद्रोदय रात 08 बजकर 20 मिनट पर होगा।

कजरी तीज 2024, शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार, कजरी तीज पर शिववास योग का निर्माण दोपहर 01 बजकर 47 मिनट पर रहा है। इसके साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रात्रि 10 बजकर 05 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। साथ ही अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

और अमृत काल शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप शिव-पार्वती की पूजा कर उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य करने से सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker