वारदात के बाद घर जाकर सोया कोलकाता का दरिंदा, जूते पर मिला खून…

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का रेप और उसकी हत्या का आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घर पहुंचा तो कुछ देर आराम से सोया। इसके बाद उसने सबूतों को मिटाने के लिए अपने कपड़े धो डाले। लेकिन जूतों को साफ करने में चूक कर गया। उसके जूतों पर खून के निशान मिले हैं। आरोपी संजय रॉय अस्पताल प्रोफेशनली नहीं जुड़ा था, लेकिन अकसर आता जाता था। शुक्रवार की सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में पाया गया था। उसके सहकर्मियों ने बताया कि डॉक्टर खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने के लिए हॉल में गई थी। इस दौरान रात को 3 से सुबह 6 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया। 

इस हाईप्रोफाइल कांड के चलते पूरे देश में हलचल है। बंगाल के अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। एम्स, सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों तक में मरीज भटक रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी सरकार और बंगाल पुलिस ने इस मामले में सक्रियता बढ़ा दी है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल रविवार को फिर से मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बीते तीन दिनों में यह दूसरा मौका था, जब वह अस्पताल गए और वहां हड़ताली डॉक्टरों के साथ एक मीटिंग भी की। अधिकारी के अनुसार आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और फिर घर जाकर सो गया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी घर जाकर सो गया और सुबह ही उठा था। उठने के बाद उसने अपने कपड़े धो डाले, लेकिन जूते पर दाग रह गया। जांच के दौरान उसके जूते पर खून लगा पाया गया है।’ अब तक मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़िता की आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे जख्म थे। इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिस्थितिजन्य सबूतों से पता चला है कि डॉक्टर का पहले कत्ल किया गया और फिर रेप हुआ।

इस बीच मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर जलील किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके अलावा मेरे बारे में राजनीतिक बयान भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पीड़िता को ही गलत ठहराने वाली कोई बात नहीं कही थी। मुझे बदनाम किया जा रहा है। मृतका मेरी भी बेटी जैसी थी। मैं भी एक पैरेंट हूं। मैं अब इस्तीफा दे रहा हूं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker