12 अगस्त 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। परिवार में किसी को गंभीर बीमारी हो सकती है। पुराने विवाद सुलझेंगे। व्यापार व्यवसाय में कोई भी बड़ा फैसला ना ले। इस सप्ताह आपको सफलता का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों की ओर से सहायता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक तौर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। सुबह जल्दी उठकर योग करें। आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:- कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय काफी अच्छा रहने वाला है। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कोई बड़ी धनराशि आपको मिल सकती है। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपको सफलता देने वाला है।

सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर भी परेशान रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको संभलकर रहने की जरूरत है। किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आपको कोई बड़ा लॉस हो सकता है। निवेश करने के लिए समय बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। कोई बड़ा फैसला लेने से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी बड़ी बीमारी से मुक्त होंगे। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार और मित्रों की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। करियर में इस सप्ताह आपको सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि:- तुला राशि वालों को इस सप्ताह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा हो सकता है। आपके स्वभाव के कारण आपका खास व्यक्ति आपसे नाराज हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति के कारण आपको मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा फैसला ना लें। अधिकारी वर्ग से अच्छा संबंध रखें।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार की दृष्टि से कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। विरोधी सतर्क रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि:- धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि:- मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। त्योहारों के कारण पूरा परिवार एक साथ होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह काफी लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। मौसमी बीमारियों से बचाव की जरूरत है। व्यायाम आदि करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह आपके हित में होगा। इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। खानपान के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। करियर को लेकर या सप्ताह ठीक रहेगा। आपकी की हुई मेहनत का फल आपको मिलेगा।

मीन राशि:- मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक तौर से काफी परेशान होंगे। माता-पिता के साथ झगड़ा हो सकता है। परिवार से दूर होने का फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी यह सप्ताह काफी परेशानियां रहेंगी। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर से आप कमजोर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। करियर में इस सप्ताह आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker