महाराष्ट्र में 17 साल की युवती से पड़ोसी 5 साल तक करता रहा दुष्कर्म, इस तरह हुआ खुलासा

17 वर्षीय पड़ोसी के साथ कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

एपीएमसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

2020 से कर रहा था दुष्कर्म 

अधिकारी ने बताया कि वाशी के कोपरी गांव में स्थित बिल्डिंग में आरोपी और लड़की रहते थे। आरोपी ने कथित तौर पर 2020 से अपने घर पर कई मौकों पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि लड़की तीन महीने की गर्भवती पाई गई और उसे एक नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गौरतलब है कि इसी साल मई में पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उस पर अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का आरोप था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फेरीवाला एक हिस्ट्रीशीटर है और उसे पहले भी दुष्कर्म और चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे नवंबर 2023 तक जेल में रखा गया था और जमानत मिलने के बाद से वह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker