सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को बताया खराब एक्टर, जानिए क्या कहा…

अरबाज के पॉडकास्ट द इन्विसिबल्स में इस बार सुभाष घई मेहमान बनकर आने वाले हैं। शो आने से पहले अरबाज ने एक टीजर शेयर किया है। इसमें सुभाष घई ने एक्टर्स की अलग-अलग कैटिगरीज की बात की। इसमें जैकी श्रॉफ को खराब एक्टर बताया है। सुभाष घई शाहरुख खान के साथ काम करने पर बोले हैं। उन्होंने कहा कि परदेस के दौरान उनका शाहरुख से मनमुटाव चलता रहता था।

जैकी थे बुरे एक्टर

क्लिप में सुभाष घई अरबाज से बोलते हैं, पांच किस्म के एक्टर होते हैं सर। एक होता है नॉन एक्टर, एक होता है बुरा एक्टर। जैकी श्रॉफ बुरे एक्टर थे। अनिल कपूर एक्टर थे, जो ओवरकॉन्फिडेंट थे वो हमेशा शत्रुघ्न सिन्हा थे। शत्रुघ्न का सबसे बड़ा प्रॉब्लम ये था कि वो कभी टाइम पर नहीं पहुंचता था।

शाहरुख के साथ तू-तू-मैं-मैं

सुभाष घई शाहरुख खान के साथ 1997 में परदेस फिल्म में काम कर चुके हैं। प्रोमो के दौरान वह अरबाज से बोले, ‘जैसे मैंने परदेस में शाहरुख के साथ काम किया, उसका औऱ मेरा मनमुटाव चलता रहता था, तू-तू-मैं-मैं चलती रहती थी।’ सुभाष घई ने यह भी बताया कि 1980 में आई फिल्म कर्ज के बाद उन्होंने सोच लिया था कि जितने भी करंट स्टार्स हैं उनके साथ पिक्चर नहीं बनानी है, अगर पिक्चर असली बनानी है तो।

खुद के लिए क्यों नहीं लिखा रोल

शोमैन का खिताब अगर किसी को मिला है तो दो लोगों को मिला है। एक स्वर्गीय राज कपूरजी और आप। इस पर सुभाष घई बोले, शोमैंन का खिताब मैं नहीं लूंगा। सुभाष घई ने कभी खुद के लिए रोल क्यों नहीं लिखा, इस पर बोले कि उन्हें लगता था कि फ्लॉप हो जाऊंगा और ऐसा हुआ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker